logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

वन्यजीवों की खाल की तस्करी करने वाले गिरोह का परदर्फश, नागपुर और परतवाडा वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई


अमरावती: नागपुर में डीआरआई (राजस्व जांच निदेशालय) की टीम और परतवाड़ा वन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के एक लॉज में जाल बिछाकर जंगली जानवरों की खाल के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

मेलघाट के चिखलदरा और धारणी तहसील वन्य जीवन से समृद्ध हैं। अचलपुर परतवाड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय को जानकारी मिली कि पिछले कुछ दिनों से मेलघाट में जंगली जानवरों का शिकार किया जा रहा है।

इस बीच, वन विभाग को खुफिया जानकारी मिली कि कुछ लोग परतवाड़ा शहर के एक लॉज में जंगली जानवरों की खाल की तस्करी कर रहे हैं। सुचना के आधार पर नागपुर में डीआरआई की टीम और परतवाड़ा वन प्रभाग परिक्षेत्र की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए, जाल बिछायकर 4 आरोपियों के साथ एक जंगली जानवर की खाल और एक चार पहिया वाहन जब्त किया। 

यह कार्रवाई अमरावती के मुख्य वन संरक्षक ज्योति बंजी, उप वन संरक्षक अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई.