logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: अपनी ही जन्मदात्री माँ से अत्याचार करने वाले कुकर्मी को आजीवन कारावास की सजा


यवतमाल: अपनी ही जन्मदात्री माँ के साथ अत्याचार करने के जुर्म में दोषी पाए गए एक कलयुगी बेटे को पांढरकवडा सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये घिनौनी घटना 19 जुलाई  2021 से शुरू हुई, जब पीड़ित माँ अपनी बेटी से मिलने वणी गई थीं। आरोपी राकेश ने लगातार दो-तीन दिनों तक उन्हें पीटा और धमकाया। 

इसी दौरान उसने माँ का मुँह दबाकर जान से मारने की धमकी दी और जबरन उनके साथ अत्याचार किया। इस सदमे से घबराई पीड़ित ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और सभी आवश्यक सबूत जुटाए। इस मामले में  8 प्रमुख गवाहों की गवाही और सबूतों को देखते हुए कोर्ट ने आरोपी को कठोर सजा सुनाई है।