logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Yavatmal

Yavatmal: खलबत्ते और कोयते से वार कर रिश्तेदार की हत्या


मारेगाव: तहसील की सीमा पर स्थित कोसारा में दो लोगों के बीच नशे में जमकर विवाद हुआ। इस विवाद में एक व्यक्ति ने अपने की रिश्तेदार की खलबत्ते से कुचलकर कोयते से वार कर हत्या कर दी।  यह घटना कोसारा में शुक्रवार की सुबह सामने आयी। मृतक का नाम सुभाष संभाजी पचारे बताया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार कोसारा निवासी सुभाष व मोहन पचारे शुक्रवार की सुबह से ही शराब के नशे में चूर थे। इसी बीच दोनों में शराब के नशे में जोरदार विवाद हुआ। विवाद इतना बढ गया कि मोहन ने पत्थर का बत्ता लेकर सुभाष के सिर पर मार दिया। जिसमें सुभाष पचारे खून से लथपथ होकर बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद मोहन ने सुभाष के शरीर पर फिर से कोयते से सपासप वार कर दिया। जिसमें सुभाष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सुभाष पचारे बीते 20  वर्षों से दिहाडी मजदूरी कर अकेला जीवन गुजार रहा था। चंद्रपुर जिले के भद्रावती में उसकी पत्नी, एक बेटा, बेटी रहने की जानकारी है। हत्या की जानकारी मिलते ही उपविभागीय पुलिस अधिकारी गणेश किन्द्रे, थानेदार राजेश पुरी घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर आरोपी मोहन को हिरासत में लिया है।

जिले में एक ही महिने में 10 हत्या की घटनाएं

शहर सहित जिले में हत्या की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। जिले में महिनेभर में तकरीबन 10  हत्या की घटनाएं सामने आयी है। इनमें यवतमाल शहर में दो, दिग्रस तहसील में एक, पांढरकवडा में एक, दारव्हा तहसील में तीन, नेर तहसील में एक, आर्णी में एक और मारेगांव में एक कुल 10 हत्याओं का समावेश है।