logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: वाकी फाटा पर करोड़ों की जमीन का घोटाला; फर्जी दस्तावेज से मजदूर के नाम पर खरीदी करोड़ो की ज़मीन


यवतमाल: जिले के पांढरकवड़ा मार्ग स्थित वाकी फाटा में करोड़ों की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे खरीदने और बेचने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि यह जमीन एक हमाल (मजदूर) के नाम पर खरीदी गई।

इस घटना की बारे में पुलिस को जानकारी मिलने पर आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने आखिरकार पाटीपुरा इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन श्यामराव राउत के रूप में हुई है। जिस जमीन की खरीदी- बिक्री हुई, वह एमडी ड्रग्स और देशी कट्टा मामले में आरोपी अनुप जयस्वाल की थी।

इस घोटाले का मास्टरमाइंड शिवा नामक व्यक्ति बताया जा रहा है, जिसने सचिन और कुछ अन्य आरोपियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और इस जमीन को सचिन के नाम पर दर्ज करा दिया। जमीन घोटाले के सामने आने के बाद नगर पुलिस ने इस मामले में सहायक उप-पंजीयक (खरीद विभाग) सहित कई लोगों को आरोपी बनाया। 

मामला उप-विभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश बैसाने को सौंपा गया था, जिन्होंने इससे पहले फर्जी दस्तावेजों पर गवाह बने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। अब मुख्य आरोपी सचिन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार आरोपी सचिन को स्थानीय न्यायालय ने 20 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।