logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: तेज रफ़्तार कार ने दोपहिया को मारी टक्कर, दो की मौत; पुलिस ने तहसीलदार के बेटे को किया गिरफ्तार


यवतमाल: जिले के हादसों का दौर लगातार जारी है। यह घटना दारव्हा-यवतमाल मार्ग पर हुआ, जहां एक तेज रफ़्तार कर ने दोपहिया को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामगांव रामेश्वर के अंकुश देवराव भोजने (25) और श्रीकांत प्रमोद ठाकरे (24) के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक अतुल परशराम भोसले (25) को गिरफ्तार कर लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अंकुश और श्रीकांत दोपहिया से दारव्हा-यवतमाल मार्ग से जा रहे थे। जैसे ही वह शेलोदीन के पास पहुंचे तेज रफ़्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद आरोपी कार चालक गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया था। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू, जहां जिस कार ने युवको को टक्कर मारी थी वह आर्नी के तहसीलदार के नाम पर रजिस्टर मिली। वहीं हादसे के समय तहसीलदार का बेटा गाड़ी चला रहा था। जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने जहाँ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जाँच कर रही है।