logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: हैदराबाद से 21 किलो गांजा लाने वाला युवक गिरफ्तार, एक हुआ फरार


अमरावती: हैदराबाद से गांजा लेकर आ रहे एक युवक को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तारकिया है, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। गिरफ्तार युवक के पास से 4 लाख 25 हजार रुपये कीमत का 21 किलो 265 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम नागपुर का बड़ा ताजबाग निवासी समीर शाह अख्तर शाह (19) है। उसके फरार साथी का नाम साकिब है।  

क्राइम ब्रांच के आतंकवाद निरोधी दस्ते के जवान गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो युवक हैदराबाद से ट्रैवल्स के माध्यम से शहर में गांजा ला रहे हैं। पुलिस ने बडनेरा अकोला रोड पर यवतमाल टी पॉइंट पर जाल बिछाया, और एक आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की, जबकि इस कार्रवाई में एक अन्य आरोपी भागने में कामयाब हो गया।