logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: चलती ट्रेन से गिरी लड़की की मौत


गोंदिया: दरेकसा रेलवे स्टेशन के पास 31 जुलाई को 16 वर्ष आयु की लड़की ईशा सुनील धकाते चलती ट्रेन से गिर गई। घायल ईशा की नागपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।  31 जुलाई को कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली ईशा धकाते अपनी सहेली के साथ गोंदिया रेलवे स्टेशन से डोंगरगढ़ तक मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस से यात्रा कर रही थी। जैसे ही उसे एहसास हुआ कि ट्रेन डोंगरगढ़ में नहीं रुकने वाली है तो वह नीचे कूद गई। 

उसे सालेकसा ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और गंभीर हालत में गोंदिया के मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण स्थानीय निजी अस्पताल में सर्जरी कराई गई। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे नागपुर के एम्स अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। एम्स में मौत से जूझते हुए उसकी मौत हो गई।