logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: नीलिमा चव्हाण के हत्यारों को फांसी दें, जिला बारबर एसोसिएशन की मांग


तिरोड़ा: रत्नागिरी जिले के दापोली में नीलिमा चव्हाण की हत्या करनेवाले आरोपियों को फांसी देने की मांग गोंदिया जिला बारबर एसोसिएशन ने की है। तिरोड़ा पुलिस निरीक्षक के माध्यम से उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री को ज्ञापन दिया गया है।

एक सामान्य परिवार की लड़की नीलिमा चव्हाण रत्नागिरी जिले के दापोली में एक बैंक में कार्यरत थी। दापोली से घर आते समय वह अचानक लापता हो गई। इस दौरान उसका शव दाभोड खाड़ी में मिला था। इस हत्याकांड से पूरे राज्य में आक्रोश निर्माण हो गया है। जल्द से जल्द मामले की जांच कर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग जिला बारबर एसोसिएशन की ओर से की गई है। 

इस संबंध में तिरोड़ा पुलिस निरीक्षक के माध्यम से उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया है। प्रतिनिधि मंडल में बारबर एसोसिएशन पदाधिकारी पंकज येवले, गुरुदेव बारसागड़े, आशीष अंजनकर, प्रीति अलंकार, शिशुपाल, नितेश बारसागड़े, गौरी कानेटकर, प्रकाश शिवणकर, प्रतीक लांजेवार, मंजीत वाटकर आदि का समावेश है।