logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: गोंदिया के सब्जी बाजार से 150 किलो टमाटर चोरी


गोंदिया: आम आदमी जहां एक टमाटर का स्वाद चखने को तरस रहा हैं वहीं, दूसरी ओर चोर चोर टमाटर चोरी कर लोगों की चिंता और बढ़ा रहे हैं. गोंदिया जिले से एक ऐसी ही घटना सामने आई है जहां चोरों ने एक या दो नहीं बल्कि एक दुकान में सेंध लगाकर  150 किलो टमाटर, मिर्च और नकदी लूट ली.

गोंदिया शहर के सब्जी बाजार में सब्जी विक्रेता किशोर धुवारे (42) की दुकान से कल रात अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान से 11,250 रुपये के 150 किलो टमाटर, 1,800 रुपये की मिर्च और दुकान के गल्ले से 2,560 रुपये नकद लूट कर   कुल 15,610 रुपये की चोरी कर ली।

इससे पूर्व 30 जून को भी इसी बाजार क्षेत्र से 20 कैरेट टमाटर चोरी हुए. खास बात यह है कि नगर थाना सब्जी मंडी से कुछ ही दूरी पर है और थाना परिसर में ही चोरी की घटनाएं आये दिन हो रही हैं. इस संबंध में दुकानदारों ने मांग की है कि सब्जी मंडी क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। 

देखें फूल स्टोरी: