logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Gondia

Gondia: पुराने जिला परिषद भवन में घुसा भालू, देखने के लिए लगी लोगों की भीड़, वन विभाग ने किया रेस्क्यू


गोंदिया: शहर के मध्य में स्थित गणेश नगर इलाके में गोंदिया जिला परिषद की पुरानी इमारत में एक भालू के घुसने से हलचल मच गई. सुचना मिलने पर वन विभाग बचाव दल ने कुछ ही घंटों में भालू को रेस्क्यू कर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया.

सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पुराने जिला परिषद भवन में एक भालू को घूमते हुए देखा. स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. वहीं, दूसरी ओर भालू को देखने के लिए नागरिकों की भी भीड़ लग गई.

हालांकि वन विभाग की टीम ने भालू को रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया है. भालू को देखने के लिए नागरिकों की भीड़ बढ़ने पर पुलिस को भी बुलाया गया और भीड़ को नियंत्रित किया गया. इस इलाके अच्छी खासी जनसंख्या है, इसलिए इलाके में भालुओं की मौजूदगी से डर बना रहता था.