logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

गोंदिया में पोला पाड़वा के दिन नाले में डूबा युवक, परिवार में पसरा मातम


गोंदिया: जिले के सड़क अर्जुनी तहसील के बाम्हनी गांव में पोला पाड़वा के अवसर पर एक दुखद घटना घटी। गांव के कुछ युवक मशानझुरवा जंगल परिसर में मौज मस्ती के लिए गए थे। इनमें बाम्हनी निवासी 24 वर्षीय पंकज गजभिये भी शामिल था। सभी ने जंगल में स्थित बरसाती नाले में नहाने का निर्णय लिया।

पंकज और उसके दोस्तों ने बरसाती नाले में प्रवेश किया, लेकिन नाले की गहराई का सही अंदाजा नहीं लगा पाए। जैसे ही पंकज नाले में थोड़ा आगे बढ़ा, उसे गहराई का एहसास हुआ और वह अचानक डूब गया। पंकज के डूबते ही उसके दोस्तों ने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी प्रयास सफल नहीं हो पाई। वे खुद भी पानी में फंस गए और अंततः पंकज को बचाने में असमर्थ रहे।

घटना की सूचना मिलने के बाद पंकज के परिजनों और गांववालों ने स्थानीय देवरी पुलिस को सूचित किया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

इस घटना से गजभिये परिवार  में गहरा मातम का माहौल है। पुलिस ने लोगों को नालों में सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।