logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: संवेदनशील नक्सल प्रभावित बीजेपार गांव में 9 करोड़ की लागत वाले आदिवासी छात्रावास का हुआ भूमिपूजन


गोंदिया: गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील अंतर्गत अति संवेदनशील नक्सल प्रभावित बीजेपार गांव में विधायक सहसराम कोरोटे द्वारा 9 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले आदिवासी बालिकाओं के छात्रावास का भूमि पूजन हुआ। एक साल के भीतर यह भवन विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

विधायक सहसराम कोरोटे ने न्यायालय के आदेश के बाद देवरी आमगांव विधानसभा क्षेत्र में तीन छात्रावास लाए हैं ताकि आदिवासी बहुल नक्सल प्रभावित जिले के रूप में जाना जाने वाले गोंदिया जिले में आदिवासी समुदाय की मुख्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।  

बीजेपार गांव एक संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है और इस गांव से करीब 30 छोटे-छोटे गांव जुड़े हुए हैं। गांव में कक्षा 1 से 12वीं तक की शिक्षा दी जाती है। यहां आईटीआई का केंद्र भी है। 

साथ-साथ इस जगह पर लड़कियों के रहने की व्यवस्था के लिए तीन बेडरूम वाली डॉरमेट्री का निर्माण किया जा रहा है और लड़कियों ने भी इस पर खुशी जाहिर की है क्योंकि इससे लड़कियों को भी फायदा होगा।