logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर जानलेवा गड्ढे, रोड ठीक नहीं करने पर नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी


गोंदिया: गोंदिया जिले के अर्जुनी तहसील से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 पर गड्ढे ही गड्ढे हैं. ऐसे में यात्रियों व नागरिकों को जान हथेली पर रखकर यात्रा करनी पड़ रही है. इन गड्ढों के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं और नागरिकों ने इस सड़क की शीघ्र मरम्मत नहीं कराने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है.

यह नागपुर से रायपुर हाईवे है. वर्तमान में अग्रवाल ग्लोबल कंपनी के माध्यम से इस मार्ग पर कई स्थानों पर पुल निर्माण कार्य चल रहा है.

इसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम सौंदड से फुटाला तक राजदीप बिल्डकॉम नामक कंपनी भी पुल निर्माण का कार्य कर रही है.

इस सड़क की स्थिति दयनीय है. इसके अलावा यहां घंटों जाम लगने से स्थानीय नागरिक भी इस निर्माण कार्य से तंग आ चुके हैं.