logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: सरकारी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या


गोंदिया: गोंदिया सरकारी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत एक डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक डॉक्टर का नाम चांदूर रेलवे, अमरावती निवासी भूषण गढ़ोलकर (24) है।

मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद गोंदिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली है. भूषण 2018 में गोंदिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज में मेडिकल शिक्षा में शामिल हुए और 2023 में ही उन्होंने अपनी मेडिकल शिक्षा पूरी की.

अपनी मेडिकल शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने गोंदिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज में 1 वर्ष के लिए इंटरशिप की. वह फिलहाल कॉलेज के हॉस्टल में रह रहे थे, वहीं देर रात वह अपने दोस्तों से बातचीत करने के बाद अपने कमरे में चले गए, लेकिन सुबह देर तक बाहर नहीं आने पर कमरे में रह रहे दूसरे डॉक्टर ने शक होने पर दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुस के देखने पर भूषण को फंदे से लटका हुआ पाया.

घटना की जानकारी गोंदिया शहर पुलिस को दे दी गई है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गोंदिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. गोंदिया शहर पुलिस आगे की जांच कर रही है.