logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: भरेगांव क्षेत्र में घूम रहे झुंड से बिछड़ा हाथी, नागरिकों ने दी वन क्षेत्र को जानकारी


गोंदिया: जानवरों के भ्रमण करने का समय शुरू है. इस वक्त वह एक स्थान से दूसरे स्थान जाते हैं. इस मौसम में हाथी एक जंगल से दूसरे जंगल भोजन की तलाश में विचरण करते हैं. इसी के चलते हरीभरी जगह जैसे गांवों में रहने वाले लोगों को हाथियों एवं विचरण करते अन्य जानवरों के दर्शन होते रहते हैं.

कभी-कभी यह जीव अपने झुंड से बिछड़ जाते हैं और रिहायशी इलाकों में पहुँच जाते हैं. जिससे नागरिक चिंता में आ जाते हैं. ऐसे ही पिछले छह माह से हाथियों के झुंड गोंदिया जिले में प्रवेश कर रहे हैं. हाथियों का एक झुंड गढ़चिरौली से गोंदिया और गोंदिया से गढ़चिरौली तक जाता है.

खबर है कि इसी झुंड से एक हठी बिछड़ गया है. जो गांव में उत्पात मचा रहा है.  झुंड से बिछड़ा यह हाथी फिलहाल देवरी तहसील के भरेगांव इलाके में देखा गया है. कल शाम नागरिकों ने इस हाथी को देखा और वन विभाग को सूचित किया.

हाथियों का बाकी झुंड फिलहाल गढ़चिरौली जिले के वडसा इलाके में है. वन विभाग की ओर से अपील की गई है कि इस भटके हुए हाथी के साथ किसी भी तरह का अनुचित व्यव्हार न किया जाए. वन विभाग की एक टीम इस हाथी पर नजर रख रही है.