logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: गोंदिया में नकली बीज देकर किसान से ठगी, दो लाख रुपये का नुकसान, कंपनी के खिलाफ करेंगे केस


गोंदिया: गोंदिया जिले के देवरी तहसील में बड़ी मात्रा में धान की खेती की जाती है। लेकिन इन धान के खेतों में फर्जी बीज फैला हुआ है। तहसील के बोरगांव के एक किसान ने अपने खेत में सीड्स कंपनी की शिवाजी चावल किस्म लगाई। लेकिन कंपनी ने किसान को धोखा देते हुए शिवाजी किस्म के बीज न देते हुए खबरा धान के चावल दे दिए। किसान ने कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही किसान ने बीज कंपनी के खिलाफ कोर्ट जाने की चेतावनी भी दी है।

देवरी के गौरी शंकर दहिकर एक प्रगतिशील किसान हैं। वो  बोरगांव में अपने खेत से हर साल धान की खेती कर दो लाख रुपये कमाते हैं। इस बार उन्होंने कृषि केंद्र से तेलंगाना की बीज कंपनी से 150 किलोग्राम शिवाजी धान का बीज खरीदा और चार एकड़ भूमि में लगाया। 

उन्होंने धान पर नियमानुसार समय पर खाद, पानी एवं दवा का छिड़काव भी किया लेकिन धान की वृद्धि अच्छी नहीं हुई जिससे किसान को काफी नुकसान हुआ है।    

बोगस बीज की वजह से हुए नुकसान से किसान चिंतित है। खुद कृषि केंद्र संचालक ने भी बीज कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। अब किसान कंपनी के खिलाफ कोर्ट जाने की चेतावनी दिए है। किसान अब मांग कर रहे हैं कि महाराष्ट्र सरकार इस बीज कंपनी को  बैन कर दे।