logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: ऑटोमोबाइल दुकान में लगी भीषण आग, नागरिकों की सतर्कता से काबू पाया गया


गोंदिया: जहां एक तरफ विदर्भ भर में बारिश अपना कहर बरसा रही है. वहीं, दूसरी ओर आग लगने जैसे घटनाओं ने भी सामान्य नागरिकों को परेशान कर रखा है. आग लगने की ऐसी ही एक खबर गोंदिया जिले से आ रही है.

यहां के अवंती चौक में स्थित वैनगंगा ऑटोमोबाइल नामक एक दुकान है. खबर है कि दुकान में भीषण आग लग गई है. यह घटना आज सुबह 8 बजे घटी है. दुकान के मालिक सुरेंद्र राहगडाले का कहना है कि लाखों रुपये का माल जल गया है.

आजु-बाजु के लोगों का ध्यान जाने पर ऑटोमोबाइल दुकान में आग लगने का पता चला. इसके बाद दुकान मालिक को इसकी जानकारी दी गई और फिर रहवासियों ने इसकी सूचना नगर परिषद के अग्निशमन विभाग को दी और दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग को अंततः बुझाया गया.