logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति से हताश एमबीबीएस के छात्र ने ख़ून से लिखा पत्र,क्यूँ लिखा पढ़े ख़बर


गोंदिया:राज्य की मौजूदा परिस्थिति से तंग आकर गोंदिया में एमबीबीएस की पढाई कर रहे एक छात्र ने अपने खून से सीधे राज ठाकरे को पत्र लिखा है.छात्र के पत्र लिखने का कारण भी दिलचप्स है दरअसल गोंदिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एमबीबीएस की शिक्षा ले रहा यह छात्र राज्य की मौजूदा राजनीति से बेहद आहत है और उसकी मांग है की अब सही समय है की राज ठाकरे सरकार की धुरा को संभाले। विशाल ने अपनी इस मांग के साथ राज ठाकरे को अपने शरीर के खून से पत्र लिखा है.इसके लिए उसने अपने शरीर से ही ख़ून की बूंदे भी निकाली है.विशाल के मुताबिक मौजूदा समय में राज्य की स्थिति बेहद भयंकर है.किसान और जनता परेशान है ऐसे समय में सिर्फ राज ठाकरे ही एक मात्र राजनेता है जो जनता के हितों का रक्षण कर सकते है.यूसीएन न्यूज़ से बातचीत में विशाल ने अपने इस कदम के बारे में विस्तार से बात की है.

मूल रूप से जालना के अंबड तहसील के निवासी वडीकालया गांव निवासी विशाल इस समय गोंदिया में एमबीबीएस की शिक्षा ले रहा है.फ़िलहाल महाराष्ट्र में शिंदे और फडणवीस की सरकार है जिससे हालही में अजित पवार ने भी हांथ मिला लिया है.विशाल का कहना है की राज्य में क्या कुछ चल रहा है यह प्रश्न खड़ा हो गया है? युवाओं के सामने बड़ी समस्या है.महाराष्ट्र में मौजूदा राजनीतिक अराजकता बढ़ गयी है.कई ज्वलंत प्रश्न है लेकिन ऐसा दिखाई दे रहा है की राजनीति जनता को छोड़ अपने ही हितों को साधने में लगे हुए है.एक तरह समृद्धि महामार्ग में भीषण दुर्घटना में 25 लोगों की मृत्यु हो जाती है दूसरी तरफ राज्य के मंत्री शपथ लेते है.महिलायें असुरक्षित है.किसान आत्महत्या कर रहे है.बच्चों के सामने शिक्षा का प्रश्न है. विशाल के मुताबिक राज्य का युवा मौजूदा समय में राज्य के युवा राज ठाकरे के साथ खड़े है.इसलिए युवा चाहते है की महाराष्ट्र की धुरा (सत्ता) अपने हाँथ में ले.विशाल के मुताबिक राज ठाकरे से यही विनंती करते हुए उसने अपने शरीर के ख़ून से पत्र लिखा है.