logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gadchiroli: गड्ढों की मरम्मत के लिए पुलिया पर किया चक्काजाम


गड़चिरोली: आष्टी-चंद्रपुर मार्ग पर के वैनगंगा नदी के पुलिया पर विभिन्न जगह गड्ढे निर्माण हुए है. जिससे इस मार्ग से आवागमन करनेवाले नागरिकों को जानलेवा सफर करना पड़ रहा है. पुलिया पर दूर्घटना की संभावना रहती है. निरंतर मांग करने के बावजूद गड्ढों की मरम्मत नहीं किए जाने से आज 8 अक्टूंबर को आष्टी व परिसर के नागरिकों ने वैनगंगा नदी पुलिया पर चक्काजाम आंदोलन किया. 

आष्टी - चंद्रपुर मार्ग पर आष्टी से कुछ दूरी पर स्थित वैनगंगा नदी के पुलिया पर जगह जगह गड्ढे निर्माण हुए है. इस दौरान हल्की बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी जमा होने पर गड्ढे का अनुमान लगाना मुश्किल होता है. जिससे दूर्घटना का खतरा निर्माण हुआ है. पुलिया पर अनेक बार दूर्घटना हुई है. जिससे अनेक वाहनसवार नदी में गिरे है. जिसमें किसी की मौत हुई तो किसी को बचाया जा सकता.

हाल ही में इस पुलिया के गड्ढों के कारण ट्रक भी नदी में गिरा था. इसमें सुदैव से चालक व परिचालक को बचाया गया. वैनगंगा नदी बारमासी लबालब बहती है. जिससे गड्ढों के कारण वाहन नदी में गिरने से जीवितहानी होने की संभावना निर्माण हुई है. इस मार्ग पर से सैंकडों नागरिक सफर करते है. वहीं चंद्रपुर जिले के तारसा, विठ्ठलवाडा,  सालेझरी, पाणोरा, नंदवर्धन रालापेठ व अन्य गांव के शालेय विद्यार्थी आष्टी के स्कूल, महाविद्यालय में शिक्षा अर्जित करने आवागमन करते है. ऐसे में जान हथेली पर लेकर सफर करना पड़ रहा है.

आष्टी परिसर के विघार्थी भी चंद्रपुर जिले के नदी तट के अंगरेजी माध्यम की स्कूल में शिक्षारत है. उनमें भी दूर्घटना का भय निर्माण होने की बात अभिभावकों द्वारा कहीं जा रही है. यहां बडी दुर्घटना तथा जीवितहानी  को टालने हेतु पुलिया पर के गड्ढे तत्काल बुझाने की मांग की ओर प्रशासन का ध्यानाकर्षण करने पुलिया पर चक्काजाम आंदोलन किया गया. आंदोलन के दौरान चामोर्शी तहसील कार्यालय के नायब तहसीलदार वैद्य ने आंदोलनस्थल पर भेट दी. इस दौरान उन्हे ज्ञापन सौंपा गया. इस आंदोलन में आष्टी परिसर के नागरिकों के साथ ही ऑटो चालक, मालक संगठना गोंडपिपरी व आष्टी शामिल हुई थी.