logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: चोरी प्रकरण में 2 आरोपियों को 15 वर्ष की कैद


गोंदिया: जिला अपर व सत्र न्यायालय के मुख्य न्याय दंडाधिकारी अभिजीत कुलकर्णी ने चोरी के 5 प्रकरणों में निर्णय देकर 2 आरोपियों को 15 वर्ष कैद की सजा सुनाई है. इस प्रकरण के आरोपियों में गौतम नगर निवासी राहुल लिलेश्वर पाल उर्फ इमरान  सलीम शेख (26) व अंजु जगदीश चौधरी का समावेश है. इन आरोपियों के खिलाफ शहर में विभिन्न स्थानों पर की गई चोरियों के प्रकरण शहर थाने में दर्ज किए गए थे. 

इसमें आरसीसी क्र. 320/21, 353/21, 445/21 व 475/21 का समावेश है. पुलिस ने भादंवि की धारा 454, 457, 380  व 34 के तहत मामले दर्ज किए थे. इन प्रकरणों की जांच पुलिस हेड कांस्टेबल सुबोध बिसेन, सतीश शेंडे, कांस्टेबल ओमेश्वर मेश्राम, दीपक रहांगडाले व जागेश्वर उके आदि ने कर दोषारोपण पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया. इन प्रकरणों की सुनवाई में गवाह व पर्याप्त सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया गया. 

इसके बाद न्यायालय ने दोनों को 15 वर्ष की कैद व क्रमश: 6 हजार रु. का दंड, 10 वर्ष की कैद व क्रमश: 4 हजार रु. दंड, 15 वर्ष की कैद व क्रमश: 6 हजार रु. दंड,  15 वर्ष की सजा व क्रमश: 6 हजार रु. का दंड, 15 वर्ष की सजा व क्रमश: 6 हजार रु. के दंड की सजा सुनाई. इस प्रकरण में सरकार का पक्ष एड. सुरेश रामटेके ने रखा. वहीं न्यायालय से आरोपियों को सजा दिलाने के लिए शहर पुलिस स्टेशन के थानेदार चंद्रकांत सुर्यवंशी ने प्रयास किया.