Gondia: प्रतापगढ़–कवठा मार्ग पर अचानक आया हाथी, कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह ठप
गोंदिया: गोंदिया जिले के अर्जुनी-मोरगांव तहसील में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्रतापगढ़–कवठा मार्ग पर अचानक एक हाथी आ गया और सड़क पर ही खड़ा हो गया। इस वजह से कुछ समय के लिए इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रतापगढ़–कवठा मार्ग पर 15 अप्रैल को अचानक एक हाथी के आने से यातायात बाधित हो गया। जंगल क्षेत्र से बाहर आया हाथी काफी देर तक सड़क पर खड़ा रहा, जिससे वाहन चालकों को अपनी गाड़ियां रोकनी पड़ीं। कुछ वाहन चालकों ने सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए वहीं रुकना उचित समझा, जबकि कुछ ने वापस लौटने का निर्णय लिया।
इस दौरान वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। पूरी घटना को कुछ नागरिकों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हाथी शांत अवस्था में सड़क पर खड़ा दिखाई दे रहा है और वाहन चालक दूरी बनाकर इंतजार करते नजर आ रहे हैं। वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे समय में सतर्क रहें और वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
admin
News Admin