logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Gondia

Gondia: पत्रकार से बदसलूकी पर चित्र वाघ ने दी सफाई, कहा- मुझे सवाल करें, आरोप न लगाए


गोंदिया: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों के साथ बदसलूकी मामले में सफाई दी है। उन्होंने कहा कि, 'आप मुझसे सवाल पूछे, आरोप न लगाए। लेकिन उस पत्रकार ने मुझ पर  आरोप लगाया की मैं संजय राठोड का करियर बर्बाद कर रही हूँ। जिसपर मुझे गुस्सा आया और मैं भड़की। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से वाघ विदर्भ के दौर पर हैं। वह हर जिले में जा रही हैं और मीडिया को संबोधित कर रही हैं। अपने इसी दौरे  में वह गोंदिया पहुंची। जहां यवतमाल में पत्रकारों से हुई बदसलूकी को लेकर उनसे सवाल पूछा गया। जिस पर उन्होंने अपना स्पष्टीकरण दिया है। भाजपा महिला नेता ने कहा, "पत्रकार के इस व्यवाहर के बाद भी मैं पेस वार्ता छोड़कर नहीं भागी और वहां रही और जवाब देती रही, क्योंकि मैं दबंग हूँ डरपोक नहीं।