logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: सड़क पार करते बाघ को कार ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते हुई मौत


गोंदिया: जिले के गोरेगांव - कोहमारा  मार्ग पर मुर्दोली जंगल परिसर में गुरूवार रात के समय सड़क पार कर रहे बाघ को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाघ की मौत हो गई। वहीं इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बाघ को कार टक्कर मारते हुए दिखाई दिया।

मिली जानकारी के अनुसार,गोरेगांव - कोहमारा  मार्ग पर मुर्दोली जंगल परिसर में एक बाघ सड़क पार कर रहा था, तभी  एक कार  ने बाघ को  टक्कर मार दी।  इस हादसे में  बाघ गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने जख्मी  बाघ को रेस्क्यू किया और फिर बाघ को आगे के इलाज के लिए नागपुर के गोरेवाड़ा ट्रांजिट  ट्रीटमेंट सेंटर में भेजा जा रहा था।  लेकिन  इलाज के लिए नागपुर ले जाते समय रास्ते में ही बाघ की मौत हो गई। 

मृत नर बाघ दो साल का था और ये नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प की बाघिन टी-14 बाघिन का बछड़ा था। सड़क हादसे में बाघ के जख्मी होने के बाद उसके सड़क पार करने का भी वीडियो सामने आया है। रात के वक्त गोंदिया-कोहमारा मार्ग पर एक कार चालक ने ये वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया है। 

देखें वीडियो: