logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: धान खरीदी घोटाला मामले में पहली बलि, उपप्रादेशिक व्यवस्थापक निलंबित 


गोंदिया: गोंदिया जिले में धान घोटाला इन दिनों सुर्खियों में है.इस मामले के दोषियों पर कार्रवाई की कड़िया जुड़ने की सुनवाई शुरू हो गयी है.आलेवाड़ा और गोरे धान खरीदी केंद्र में वजन में अनियमितता सिद्ध हुई है. जिस वजह से जिले के देवरी उपप्रादेशिक व्यवस्थापक आशीष मुलेवार को निलंबित कर दिया गया है.मुलेवार महाराष्ट्र राज्य आदिवासी विकास महामंडल के व्यवस्थापकीय संचालक पद पर कार्यरत था. 

इस मामले की हुई जाँच में आशीष मुलेवार पर 2 करोड़ 72 लाख 64 हज़ार 81 रूपए के अनाज खरीदी की अनियमितता का आरोप सिद्ध हुआ है.प्रमुख रूप से अनाज का स्टॉक नहीं रखने वाली संस्थाओं पर कार्रवाई न किये जाने को लेकर गाज गिरी है.

गोंदिया में पणन महामंडल और आदिवासी विकास महामंडल के माध्यम से धान की ख़रीदी की जाती है.इसके लिए इन्ही दोनों विभागों के माध्यम से धान खरीदी केंद्रों को मान्यता प्रदान की जाती है.गोंदिया जिले में धान की ख़रीदी मामले की अनियमितता की जाँच अब भी शुरू ही है.