logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्या जल्द देश में बढ़ेंगे ईंधन के दाम? पीएम नरेंद्र मोदी की अपील- 'पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करें, राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाना ही असली देशभक्ति' ⁕
  • ⁕ रामदासपेठ में हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में बिल्डिंग में चढ़ा युवक, खिड़की के सज्जे में गया फंसा; UCN न्यूज़ की तत्परता से बची जान ⁕
  • ⁕ कामठी में क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा; करीब 2 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ गोंदिया में तेंदुपत्ता चुनने गई महिला पर बाघ का हमला, 65 वर्षीय वृद्धा की मौत ⁕
  • ⁕ वारकरी संप्रदाय विवाद: विकास लवांडे पर फेंकी गई स्याही, अमोल मिटकरी ने बताया 'वारकरी संस्कृति का अपमान' ⁕
  • ⁕ Buldhana: शादी से लौट रही बारातियों की मिनी बस पलटी, डेढ़ साल के मासूम समेत 10 घायल ⁕
  • ⁕ राज्य में बिना लाइसेंस कृषि व्यापार करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: सीवरेज लाइन के लिए खोदे गद्दे में फंसा मजबूर, दम घुटने से हुई मौत


गोंदिया: शहर में नगर परिषद (Gondia Nagar Parishad) द्वारा सीवरेज लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसकर एक मजदूर की मौत हो गई।मृतक मजदूर का नाम सुरेश जगन नेवारे (40, गोविंदपुर) है। यह दुर्घटना सोमवार शुबह नौ बजे के आस-पास सिविल लाइन्स स्थित मामा चौक (Mama Chowk) पर हुई। वहीं इस घटना को लेकर नागरिको में बड़ा रोष है। 

नगर परिषद् द्वारा शहर के अंदर भूमिगत गटर का काम किया जा रहा है। इसके लिए 12-12 फूट के गड्ढे खोदे जा रहे हैं। शुरू निर्माण को लेकर लगातार नागरिकों द्वारा अनियमितता करने की शिकायत दर्ज करा रहे हैं। सोमवार सुबह मजदूर काम करने के पहुंचा। जैसे ही वह नीचे उतरा उसमें फंस गया। मजदूर के गड्ढे में गिरने की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी है। खबर मिलते ही अग्निशमन अधिकारी मौके पर पहुंचे और मजदूर को निकालने का काम शुरू किया। 

मजदुर को बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिट्टी में दबने के कारण और दम घुटने से मजदूर की मौत हो गई। जिस समय मजदूर काम कर रहा था, उसके पास किसी भी तरह का सुरक्षा उपकरण नहीं था। 

काम को लेकर लगातार शिकायत 

पिछले कई माह से नगर परिषद द्वारा करायी जा रही भूमिगत सीवरेज परियोजना के कार्य की गुणवत्ता को लेकर नागरिकों में रोष के बावजूद नगर निगम प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। काम के गुणवत्ता को लेकर नागरिकों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। 

रास्ते में शव रखकर आंदोलन 

मजदुर के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर आंदोलन करना शुरू कर दिया है। लोगो ने मृतक मजदुर के परिवार के लिए 25 लाख रूपये और नौकरी की मांग राखी है। जब तक इसे पूरा नहीं किया जाएगा परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही है।