logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: बारिश से बड़ा हादसा, नाले के किनारे बना दो मंजिला घर ढहा; एक की मौत


गोंदिया: रात में बादल फटने जैसी बारिश से गोंदिया जिले (Gondia District) में बाढ़ (Flood) की स्थिति है। गोंदिया शहर (Gondia City) से होकर बहने वाले नाले के पास बना एक मकान बारिश के दौरान ढह गया, जिसे मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई जबकि उसकी माँ अभी भी लापता है। इस हादसे में घर के मुखिया बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरफ की टीम ने राहत कार्य शुरू कर दिया है।   

मृतकों का नाम दीपिन अग्रवाल (27) है और किरण अग्रवाल (50) के मिट्टी में दबने की खबर है। इसमें अनिल अग्रवाल (52) बाल-बाल बच गए। दीपिन अग्रवाल का शव बाहर निकाल लिया गया है. प्रशासन की ओर से किरण अग्रवाल की तलाश जारी है।

ज्ञात हो कि, पिछले 24 घंटे में जिले के अंदर 285 एमएम से ज्यादा बारिश हुई है। जिसके कारण गोंदिया शहर सहित जिले में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। गोंदिया जिले में मौसम विभाग द्वारा जारी की गई भविष्यवाणी के अनुसार सोमवार आधी रात से लगातार भारी बारिश हो रही है।  जिले में रातभर में ही 285 एमएम बारिश हुई है। अतिवृष्टि के कारण सूर्याटोला में स्थित बांध  ओवरफ्लो हो गया, जिसके चलते कई घरों में पानी घुस गया है।

बीती रात से जारी मूसलधार बारिश ने ग्रामीण इलाकों की नदियों और नालों में उफान पर होने से कई गांवों का संपर्क टूट गया है।जिले के अधिकांश हिस्सों में भी इसी प्रकार की स्थिति बनी हुई है। विशेष बात यह है कि पिछले पंद्रह दिनों से तेज  बारिश नहीं हो रही थी, लेकिन बीती रात से शुरू हुई इस भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है।