logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: विधायक सहसराम कोरोटे को ग्रामीणों के विरोध का करना पड़ा सामना, लगे मुर्दाबाद के नारे


गोंदिया: सिंचाई परियोजना के कामों का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक सहसराम कोरोटे को विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने विधायक पर अधूरे काम का उद्घाटन करने का आरोप लगाया। इस दौरान लोगों ने विधायक के मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। ग्रामीणों का विरोध देख विधायक को वहां से बिना उद्घटना किये लौटना पड़ा।

सालेकसा तहसील के पांढरवानी गांव में बाघ सिंचाई विभाग द्वारा लगभग दो करोड़ 42 लाख रुपये की निधि से एक उप-सिंचाई योजना स्थापित की जा रही है। अभी तक इस योजना का 35 फीसदी ही काम पूरा हो सका है। इससे क्षेत्र के मात्र 30 फीसदी किसानों को ही लाभ मिलेगा। बेशक इस योजना का काम पूरा होने के बाद बाकी 70 फीसदी किसानों को फायदा हो सकेगा। इसके चलते ग्रामीणों को उम्मीद है कि पूरा काम पूरा होने के बाद ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। 

लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक केवल श्रेय लेने के उद्देश्य से इस आंशिक योजना का उद्घाटन करने कोरोटे आये थे। क्योंकि इस उद्घाटन की जानकारी ग्राम पंचायत सरपंच, ग्रामीणों व संबंधित विभाग को नहीं दी गई।

इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गये। इस मौके पर ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंचेगा, तब तक वे किसी भी नेता को गांव में घुसने नहीं देंगे। ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर पेड़ लगाकर सड़क जाम कर दी और विधायक कोरोटे को काले झंडे दिखाये और कहा कि जब तक काम पूरा नहीं हो जाता तब तक उद्घाटन नहीं किया जाये। इस मौके पर कोरोटे की गाड़ी के सामने 'विधायक मुर्दाबाद' जैसे नारे भी लगाए गए।

पूर्व और वर्त्तमान विधायक में विकास कार्यों में होड़

देवरी विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान विधायक सहसराम कोरोटे और पूर्व विधायक संजय पुरम के बीच पिछले एक साल से अपने-अपने कार्यकाल के दौरान विकास कार्यों की सार्वजनिक पेशकश को लेकर प्रतिस्पर्धा चल रही है। इसी के चलते विधायक कोरोटे पिछले कुछ दिनों से अपने द्वारा नहीं किए गए कार्यों का श्रेय लेने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं और इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में मतदाताओं के बीच चर्चा का दौर जारी है।