logo_banner
Breaking
  • ⁕ क्या जल्द देश में बढ़ेंगे ईंधन के दाम? पीएम नरेंद्र मोदी की अपील- 'पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करें, राष्ट्रहित में जिम्मेदारी निभाना ही असली देशभक्ति' ⁕
  • ⁕ रामदासपेठ में हाई वोल्टेज ड्रामा: शराब के नशे में बिल्डिंग में चढ़ा युवक, खिड़की के सज्जे में गया फंसा; UCN न्यूज़ की तत्परता से बची जान ⁕
  • ⁕ कामठी में क्राइम ब्रांच का बड़ा छापा; करीब 2 लाख की विदेशी सिगरेट जब्त, दुकानदार पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ गोंदिया में तेंदुपत्ता चुनने गई महिला पर बाघ का हमला, 65 वर्षीय वृद्धा की मौत ⁕
  • ⁕ वारकरी संप्रदाय विवाद: विकास लवांडे पर फेंकी गई स्याही, अमोल मिटकरी ने बताया 'वारकरी संस्कृति का अपमान' ⁕
  • ⁕ Buldhana: शादी से लौट रही बारातियों की मिनी बस पलटी, डेढ़ साल के मासूम समेत 10 घायल ⁕
  • ⁕ राज्य में बिना लाइसेंस कृषि व्यापार करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; विपणन मंत्री जयकुमार रावल की चेतावनी ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: मनरेगा मजदूरों को तीन माह से नही मिली मजदूरी


गोंदिया: पिछले तीन माह से सामाजिक वनीकरण के मनरेगा मजदूरों को मजदूरी न मिलने से जिले के लगभग 2 हजार से अधिक मनरेगा मजदूरों के घर दीपावली पर भी अंधेरा रहेगा. इन मजदूरों को शासन द्वारा दीपावली पर्व पर भी मजदूरी नहीं मिलेगी. इसका मुख्य कारण यह बताया जा रहा है कि शासन ने मजदूरों को मजदूरी देने के लिए निधि जमा नहीं की है.  

उल्लेखनीय है कि जिले में सामाजिक वनीकरण विभाग की ओर से पौधारोपण कर तीन वर्षों तक पौधों का संरक्षण कर उन्हें जीवित रखने का काम किया जाता है. इसके लिए मनरेगा के तहत मजदूरों को काम पर लिया जाता है. मनरेगा विभाग की ओर से बताया जाता है कि 15 दिनों के बाद मजदूरों के खातों में मजदूरी की राशि जमा की जाती है. लेकिन किए गए वादे बेकार साबित हो रहे है.

जिले में लगभग 2 हजार से अधिक मजदूर पौधों का रोपण कर उनका संवर्धन कर रहे है. शासन की ओर से 273 रू. मजदूरी मजदूरों को दी जाती है. लेकिन पिछले तीन माह से मजदूरों के खातों में मजदूरी की राशि जमा ही नहीं की गई है. मजदूरों का कहना है कि दीपावली का त्यौहार सिर पर है, चार दिन के बाद दीपावली उत्सव प्रत्येक घरों में मनाया जाएगा.

लेकिन घर में एक भी पैसा नहीं होने के कारण उपरोक्त मजदूरों के परिवार दीपावली कैसे मनाएंगे यह समस्या निर्माण हो गई है. साहुकारों से उधारी लेकर ही दीपावली उत्सव मनाने की नौबत आन पड़ी है. 

निधी नहीं हुई जमा 

मनरेगा के मजदूरों के माध्यम से पौधारोपण कर उनका संवर्धन किया जा रहा है. लेकिन पिछले ढाई माह से मजदूरों के खातों में मजदूरों की राशि इसलिए जमा नहीं की गई कि शासन की ओर से निधि उपलब्ध कराई नहीं गई है. इस संदर्भ में संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर निधि उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है.