logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: शेरपार जंगल में बाघ का शिकार, वन विभाग ने 11 लोगों को किया गिरफ्तार


आमगांव: छत्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर के कुछ लोग गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील के शेरपार जंगल में शिकार की गई बाघ की खाल खरीद रहे थे। उन्हें बीजापुर वन विभाग के अधिकारियों ने बाघ की खाल के साथ गिरफ्तार किया है। इस बीच घटना की जांच करते हुए बीजापुर वन विभाग के अधिकारियों ने अब तक इसमें शामिल 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें गोंदिया जिले के आमगांव व सालेकसा तहसील के 11 लोग शामिल हैं। 8 जुलाई को बीजापुर वन विभाग की टीम द्वारा आमगांव व सालेकसा से आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

नवेगांव-नागझिरा बाघ प्रकल्प जिले में स्थित है और जिले से सटा हुआ मध्यप्रदेश राज्य का वन क्षेत्र भी है। इसका फायदा उठाकर जिले में वन्य जीवों की तस्करी करने वाला गिरोह सक्रिय होने की बात सामने आई है। सालेकसा के जंगल से एक बाघ का शिकार किया और उसकी खाल, पंजे, हड्डियां और मूंछ के बाल छत्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर के सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर अमित झा और उनके 20 साथिदारों को बेच दिया गया। 

बीजापुर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए इस अपराध में अमित झा समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। विस्तृत जांच करने पर पता चला कि यह बाघ की खाल सालेकसा तहसील के शेरपार जंगल से एक बाघ का शिकार करने के बाद बेची गई थी। मुख्य आरोपी सालेकसा तहसील के कोसाटोला/मुरपार निवासी शालिक मरकाम (55), सूरज मरकाम (45), नवाटोला निवासी जियाराम मरकाम ने बाघ को करंट लगाकर मारने की बात कबूल की। साथ ही छत्तीसगढ़ वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल से बाघ की हड्डी के टुकड़े बरामद किए गए हैं। 

आरोपियों ने बताया कि वे बाघ के पंजे और मूंछ के बाल बेच रहे थे। इन तीनों को बाघ की खाल बेचने में मदद करने वाले आरोपी लभानधारनी निवासी गेंदालाल भोयर (55), भाडीपार निवासी​तुकाराम बघेले (59), दरबड़ा निवासी अंगराज कटरे (67), सिंधीटोला निवासी वामन फुंडे (60) को सालेकसा तहसील से गिरफ्तार किया गया। जबकि आमगांव निवासी शामराव शिवनकर (53), जीतेंद्र पंडित, भंडारा जिले के बोदरा निवासी यादवराव पंधरे, गुदमा निवासी अशोक खोटेले (50) को आमगांव तहसील से गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को बीजापुर छत्तीसगढ़ ले जाया गया है।

शिकार की जानकारी वन विभाग को नहीं

गोंदिया जिले में कई वर्षों से बाघों की हत्या हो रही है। लेकिन गोंदिया जिले का वन विभाग अभी भी सो रहा है। सालेकसा तहसील के शेरपार में बाघ का शिकार किया गया। लेकिन इसकी जानकारी गोंदिया जिले के वन विभाग को नहीं है। यह चर्चा की बात बन गई है।