logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: प्रीपेड मीटर नहीं लगने की घोषणा के बाद भी नहीं निकाला जीआर, कांग्रेस का प्रशासनिक भवन में विरोध प्रदर्शन


गोंदिया: महाराष्ट्र सरकार ने घरेलू बिजली खपत के लिए प्रीपेड मीटर की घोषणा की है और यह भी कहा कि प्रीपेड मीटर लगेगा नहीं, लेकिन अब तक इसके लिए जीआर जारी नहीं किया है. यह आरोप लगाते हुए गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गोंदिया शहर के प्रशासनिक भवन में प्रदर्शन किया गया.

इस मौके पर कांग्रेस की ओर से चेतावनी दी गई कि अगर सरकार जल्द ही जीआर जारी नहीं करती है तो कांग्रेस राज्यव्यापी आंदोलन करेगी.

रबी सीजन के लिए सरकार समर्थित अनाज क्रय केंद्र नहीं खोले जाने के कारण गोंदिया जिले के बड़े पैमाने पर धान किसानों को अपना धान निजी व्यापारियों को बेचना पड़ा और उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा. कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार को इसका मुआवजा किसानों को देना चाहिए.