logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: देवरी के पास मुर्दोली घाट इलाके में पलटा एलपीजी टैंकर


गोंदिया: गोंदिया जिले की देवरी तहसील के पास मुर्दोली घाट राजमार्ग पर एक एलपीजी टैंकर पलट गया. इस टैंकर से गैस लीक हो रही है. देवरी अग्निशमन दल और संबंधित पुलिस विभाग मौके पर पहुंच गया है.

गोंदिया खोज एवं बचाव दल और अग्निशमन दल को सतर्क कर दिया गया है. फिलहाल रायपुर इंडियन ऑयल कंपनी की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई है.

वहीं, नागपुर की टेक्निकल टीम आधे घंटे में मौके पर पहुंच रही है. रायपुर टीम से समन्वय जारी है. टैंकर में हल्का रिसाव हो रहा है.

सड़क अर्जुनी से दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया है. फिलहाल देवरी अग्निशमन विभाग की एक दमकल मौके पर उपलब्ध है.