logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: मध्य प्रदेश की कार का आमगांव में हुआ एक्सीडेंट, वाहन से मिली 40 हजार रुपये से अधिक की व्हिस्की


गोंदिया: मध्य प्रदेश राज्य के बालाघाट से छत्तीसगढ़ जाते समय, गोंदिया जिले के आमगांव तहसील के अंजोरा में एक चार पहिया वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार एक खेत में जा गिरी. इसले बाद पुलिस को इस दुर्घटना की जानकारी मिली. घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कार से चालक को निकाला. उसके बाद पुलिस को व्हिस्की की कई बोतलें गाड़ी से मिली जिससे पुलिस भी हैरान थी.  

दरअसल, यह घटना 4 अगस्त को रात करीब 11:15 बजे की है. पुलिस आमगांव पुलिस को इसकी जानकारी मिली कि अंजोरा में एक एक्सीडेंट हो गया है. खबर लगते ही आमगांव पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर लकेश्वर वर्मा (24) को बाहर निकाला. फिर पुलिस को कार से 44 हजार 220 रुपये कीमत की गोवा व्हिस्की की 402 कांच की बोतलें मिलीं.

पुलिस द्वारा स्विफ्ट कार और व्हिस्की की बोतलें जब्त की गईं और चालक को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस द्वारा आमगांव ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरोपी के खिलाफ आमगांव पुलिस में मामला दर्ज किया गया है.