logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

नवेगांव-नागजीरा टाइगर रिजर्व हुआ शुरू, पर्यटक फिर ले सकेंगे जंगल सफारी का आनंद


गोंदिया: नवेगांव-नागजीरा टाइगर रिजर्व के वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार 30 जून को जंगल सफारी बंद कर दी गई थी। यह जंगल सफारी तीन महीने बाद 1 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए शुरू हो गई है। हालांकि, लगातार बारिश के कारण टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कोका अभयारण्य पर्यटकों के लिए नहीं खोला जा सका। इसे खुलने में अभी कुछ दिन और लगेंगे।

कोका अभयारण्य जिला मुख्यालय से 20 किमी की दूरी पर स्थित है। यह अभयारण्य बाघ, हिरण, तेंदुआ, भालू सहित विभिन्न जंगली जानवरों का घर है। यहां घने जंगल और कई जलाशय हैं। इसलिए पर्यटक कोका अभयारण्य की ओर आकर्षित होते हैं। 

मानसून शुरू होते ही 30 जून को जंगल सफारी बंद कर दी गई थी। तीन महीने बाद जंगल फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। हालांकि, इस बार सितंबर महीने में गोंदिया और भंडारा दोनों जिलों में भारी बारिश हुई। अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है।

इससे अभयारण्य की सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। हर तरफ पानी ही पानी और कीचड़ है। इससे पर्यटकों को खतरा हो सकता है।

ऐसे में अगर बारिश नहीं हुई तो आने वाले सप्ताह में कोका अभयारण्य में जंगल सफारी शुरू हो सकती है। नहीं तो 15 अक्टूबर से जंगल जरूर जा सकेंगे पर्यटक।

देखें वीडियो: