logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: नहीं मिल रहा धान का बकाया भुगतान, सैकड़ों किसानों ने जिला विपणन कार्यालय के आगे किया प्रदर्शन


गोंदिया: गोंदिया जिला दूर-दूर तक धान उत्पादक जिले के रूप में जाना जाता है. गोंदिया जिले में बड़ी संख्या में किसान धान की फसल उगा रहे हैं. लेकिन अब धान की आमदनी प्राप्त करने वाले यह किसान आर्थिक संकट में हैं.

दो माह बीतने के बाद भी किसानों को रबी सीजन में बेचे गए धान का भुगतान नहीं मिल सका है. खरीफ सीजन की खेती चल रही है और किसानों के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

आज सैकड़ों किसानों ने जिला विपणन कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया. इसके चलते जिला विपणन अधिकारी ने किसानों को लिखित आश्वासन दिया जिसके बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन बंद किया.