logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

शरद पवार के साथ तस्वीर पर प्रफुल्ल पटेल की सफाई, बोले- वह राजनीति का विषय नहीं


गोंदिया: शरद पवार के साथ तस्वीर साझा करने पर सांसद प्रफुल्ल पटेल ने सफाई दी है। गोंदिया में पत्रकरो से बात करते हुए कहा, "यह भारत के इतिहास का एक स्वर्णिम क्षण था. हम पहली बार नए संसद भवन में दाखिल हुए। वहां संयोगवश मेरी मुलाकात शरद पवार से हो गयी. जीवन में स्मृति के रूप में लिया गया फोटो। राजनीति विषय नहीं था. शरद पवार हमारे लिए आदर्श और आदरणीय हैं, मैंने उनके बारे में पहले कभी कोई टिप्पणी नहीं की है और न ही कभी करूंगा।"

पटेल ने आगे कहा, "अब यदि लोगों ने इसकी अलग-अलग व्याख्या की है, तो मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता। मैंने यह तस्वीर इसलिए प्रसारित की है ताकि यह हमेशा याद रहे. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजीत पवार गुट के सांसद प्रफुल्ल पटेल ने गोंदिया स्थित अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा है कि अगर लोग इसे राजनीति से जोड़ते हैं, तो इसका कोई मतलब नहीं है।

 मराठा आरक्षण के बारे में पूछे सवाल पर जवाब देते हुए सांसद ने कहा, "कोर्ट ने उस वक्त मराठा आरक्षण पर अलग फैसला सुनाया था. उस समय सुप्रीम कोर्ट द्वारा संवैधानिक समस्या बताई गई थी. किसी भी पार्टी को इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए. क्योंकि सभी सरकारों ने ऐसा करने की कोशिश की है और यहां-वहां दिक्कत भी आई है. कल ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. यह बेहतर निर्णय था। क्योंकि सभी के साथ मिल-बैठकर सलाह-मशविरा करने से ही इस समस्या का समाधान संभव होगा।"

पटेल ने कहा कि अगले चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अजित पवार के समूह की ओर से उत्तर-पूर्वी राज्यों में चुनाव में भाग लेगी और चुनाव लड़ेगी. इससे पहले नागालैंड में एनसीपी के 7 विधायक चुने गए थे. अरुणाचल, मणिपुर, मेघालय में NCP के 5 विधायक चुने गए हैं. पूर्वोत्तर राज्य में हमारी पार्टी का संगठन मजबूत बना हुआ है।' इसलिए अगला चुनाव हम यहीं लड़ेंगे।