logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Viral Video: गड्डे में फंसा तेंदुए का बच्चा, मादा तेंदुए ने निकाला; वाक्य हुआ कैमरे में कैद


गोंदिया: किसी भी माँ के लिए उसका बच्चा सबसे प्रिय होता। खास कर जब बच्चा छोटा हो तब माँ कुछ पल के लिए भी उसे अपने आंखों के सामने से दूर नहीं होने देती, न केवल इंसान बल्कि जानवर भी अपने बच्चों का बहुत ख्याल रखते है। गोंदिया जिले में ऐसी ही एक माँ की ममता देखने को मिली, वैसे ये माँ कोई सामान्य माँ नहीं बल्कि एक मादा तेंदुआ है।

तेंदुआ का बच्चा अपनी माँ से बिछड़कर एक गड्ढे में गिर गया था।  जिसे वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर तो निकाला, लेकिन बड़ा सवाल ये था की इस छोटे से शावक को उनकी माँ से कैसे मिलाया जाए। इसके लिए वन विभाग की टीम ने पास के जंगल में ही एक प्लास्टिक के कैरेट में शावक को रखा और उस पर नजर रखा। कुछ ही देर में शावक की माँ उसे ढूंढते हुए वहां पहुंची और अपने बच्चे को बाहर निकाली। ये पूरा दृश्य वन विभाग के कैमरे में कैद हुआ है। अपने बच्चे से बिछड़ी एक मादा तेंदुए की दशा क्या होती है वो इस दौरान नजर आई।  

अपने बच्चे से बिछड़ने के बाद मादा तेंदुआ भी काफी व्याकुल थी, जैसे ही उसने अपने बच्चे की आवाज सुनी वो उसके पास पहुंची और उसे बाहर निकाली। नन्हे से शावक के उनकी माँ से मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने भी राहत की सांस ली।