logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gondia

Gondia: खेत से निकलकर अचानक जंगली सूअर ने किया हमला, तीन ग्रामीण घायल, अस्पताल में भर्ती


गोंदिया: गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील के भजेपार माताटोला में एक जंगली सूअर  ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया है. घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में जारी है. घायलों में रमेश महरावड़े (50), ओमप्रकाश चुटे (35) और मधुकर बहेकर (उम्र 51) सभी निवासी भजेपार माताटोला शामिल हैं.

भजेपार माताटोला खेत-खलिहान से एक जंगली सूअर में गांव में घुस गया और अचानक तीन लोगों पर हमला कर दिया. हमले में तीनों लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी लगने स्थानीय लोगों ने तीनों को इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सतगांव और ग्रामीण अस्पताल आमगांव में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है.

घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग कर्मचारी मौके पर पहुंचे. इस बीच यह जंगली सूअर करीब डेढ़ घंटे तक एक घर में फंसा रहा जिसके बाद वह खेतों की ओर भाग गया.

पंचनामा बनाकर वन विभाग से घायलों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की गई है.

देखें वीडियो: