logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

“नवी मुंबई, नागपुर, शिरडी हवाई अड्डों का काम तेजी से और समय पर करें पूरा”, मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश


मुंबई: महाराष्ट्र में हवाई अड्डों को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की अध्यक्षता और केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल की मौजूदगी में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ-साथ नागपुर और शिरडी हवाई अड्डों के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के लिए हवाई अड्डों के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार करना बहुत महत्वपूर्ण है। जैसे-जैसे देश 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है, सबसे तेजी से बढ़ता विमानन क्षेत्र महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने निर्देश दिया कि महाराष्ट्र देश के ग्रोथ इंजन के रूप में काम कर रहा है। इसलिए, नागरिक उड्डयन क्षेत्र के बढ़ते विस्तार को देखते हुए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना होगा।

बैठक में मुख्यमंत्री ने नागपुर और शिरडी हवाई अड्डों के लंबित मुद्दों को 31 मार्च तक हल कर लिया जाए, नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के काम को गति देने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करें, ऐसी कई निर्देश दिए। इसी के साथ अमरावती में एशिया की सबसे बड़ी उड़ान अकादमी एयर इंडिया शुरू करने के संबंध में मुख्यमंत्री फड़णवीस के सामने प्रस्तुतीकरण हुआ।