logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Maharashtra 10th Result 2025: 10वीं का रिजल्ट घोषित; महाराष्ट्र में लड़कियों ने फिर मारी बाजी


Maharashtra 10th Result 2025: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने राज्य के नौ संभागीय बोर्डों पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण के कुल 15,58,020 नियमित छात्रों ने मार्च 2025 में आयोजित 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 15,46,579 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे और उनमें से 14,55,433 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 94.10 रहा।

इस वर्ष भी लड़कियों ने ही जीत हासिल की है। राज्य से लाखों छात्र 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछले कुछ वर्षों की तरह इस वर्ष भी छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। शिक्षा बोर्ड के आंकड़े बताते हैं कि छात्रों की औसत सफलता में हर साल सुधार हो रहा है। ऑनलाइन परिणाम आज दोपहर 1 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे।

परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र अब कॉलेज पाठ्यक्रमों या अन्य शैक्षिक अवसरों पर विचार कर सकते हैं। यदि किसी को अपने अंकों पर संदेह है तो बोर्ड पुनर्मूल्यांकन की सुविधा भी प्रदान करता है। कुछ छात्रों के लिए पूरक परीक्षाएं (जुलाई-अगस्त 2025) में आयोजित की जाएंगी। 

देखें वीडियो: