logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

अब ठाणे से नागपुर के बीच दौड़ेगी एसटी की 'स्मार्ट बस', उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया आईटी सुरक्षा प्रणाली का निरीक्षण


ठाणे: महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (एसटी) द्वारा संचालित 'स्मार्ट बस' सेवा की शुरुआत ठाणे से नागपुर के बीच की जा रही है। इस हाईटेक बस की खास बात यह है कि इसमें यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए अत्याधुनिक आईटी सुरक्षा प्रणाली को शामिल किया गया है। बुधवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस 'स्मार्ट बस' का निरीक्षण किया और इसमें लगाए गए तकनीकी उपकरणों की उपयोगिता का जायजा लिया।

इस अवसर पर राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक और एसटी निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।बस में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और ड्राइवर मॉनिटरिंग कैमरे लगाए गए हैं, जो ड्राइवर की थकावट, नींद या शराब के सेवन जैसी स्थितियों की पहचान कर सायरन से अलर्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही बस के चारों ओर ब्लाइंड स्पॉट कैमरे लगाए गए हैं जो ड्राइवर को 360 डिग्री दृश्य प्रदान करते हैं।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए बस के डिब्बे में दो सीसीटीवी कैमरे, और बस के आगे-पीछे एक-एक कैमरा लगाया गया है। इसके अलावा, मोबाइल जीपीएस ट्रैकिंग, ड्राइवर सहायता स्क्रीन, एलसीडी स्क्रीन और सार्वजनिक संबोधन प्रणाली जैसे स्मार्ट फीचर्स भी बस का हिस्सा हैं। निरीक्षण के बाद उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, यह तकनीक न केवल ड्राइवर की सहायता करेगी, बल्कि महिलाओं समेत सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। आने वाले समय में इस तरह की स्मार्ट बसें राज्य भर में शुरू की जाएंगी।