logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

सरकार ने की रक्षा बलों के साथ बैठक, महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के जनरल, उच्च अधिकारी रहे मौजूद


मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में अपने आधिकारिक निवास ‘वर्षा’ में भारतीय सेना के महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, भारतीय नौसेना के महाराष्ट्र नौसेना क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग, भारतीय वायु सेना के एयर वाइस मार्शल, महाराष्ट्र सरकार के मुख्य सचिव, महाराष्ट्र के डीजीपी, गृह और विभिन्न विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नागरिक-सैन्य समन्वय के संबंध में एक बैठक की। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजीत पवार भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने इस बैठक में कहा कि राज्य सरकार रक्षा बलों के साथ बेहतर समन्वय से काम करेगी। बैठक में मुख्य रूप से खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान, प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग तथा बरती जाने वाली सावधानियों पर चर्चा हुई। रक्षा बलों को राज्य सरकार से अपेक्षित सहयोग तथा तीव्र समन्वय तंत्र की स्थापना पर चर्चा की गई। इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जिस मजबूती और सटीकता के साथ भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, वह अभूतपूर्व है। 

मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं रक्षा बलों को सलाम करता हूं। मुंबई जैसा शहर बहुत महत्वपूर्ण है। यह भारत की वित्तीय राजधानी है। जब पहले मुंबई पर हमला हुआ था, तो दुश्मन ने यह दिखाने की कोशिश की थी कि हमने भारत की वित्तीय राजधानी पर हमला किया है। आने वाले समय में हमें पूरी ताकत से काम करना होगा। इस स्थिति में खुफिया जानकारी साझा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी को साइबर सुरक्षा के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और रक्षा बल अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के साथ मिलकर काम करें।”