logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

विदर्भ में अलग-अलग हादसों में आठ की जान गई पांच घायल हुए


बुलढाणा:जिले के खामगांव तहसील के बोरीअडगाव  निवासी श्रीकांत सुरवाडे के ४ वर्षीय भांजे हार्दिक की रात के वक्त अचानक से तबियत बिगड़ गई थी।  जिसके बाद श्रीकांत अपनी बहन-भांजे और चाची को साथ में लेकर बाइक से ही पास के लाखनवाडा गांव जाने के लिए निकला। लेकिन इस बीच ही रास्ते में ईंट से लदे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में श्रीकांत,उसके भांजे समेत 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई है। हादसे की खबर मिलने सुरवाडे परिवार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा और गंभीर रूप से जख्मी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक श्रीकांत सेना में कार्यरत था. अभी वो छुट्टियों में अपने गांव आया था. इसी दौरान ये हादसा हुआ और उसकी जान चली गई।  हादसे में परिवार के 3 लोगों की मौत से सभी परिजन को गहरा सदमा पहुंचा है।  

यवतमाल: जिले के महागाव तहसील के  मुडाणा गांव के पास एक ट्रक और बस में जोरदार टक्कर हुई। दोनों गाड़ियों में आमन - सामने की टक्कर होने से बस और ट्रक के सामने के भाग के पुरे परखर्चे उड़ गए। जबकि दोनों वहां के चालक की भी दर्नाक मौत हो गई। जबकि क्लीनर गंभीर रूप से जख्मी हुआ है. इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


यवतमाल:जिले के वणी - वरोरा मार्ग पर नायगाव के पास भीषण हादसा हुआ। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वणी निवासी 3 युवक बाइक से वरोरा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान ही नायगांव के पास उनकी बाइक सामने से आ रही एक कार से टकरा गई। ये हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार तीनों युवक कुछ दुरी पर जा गिरे। जिसमें उन्हें गंभीर रूप से चोट आई थी। जबकि कार के सामने के हिस्से का भी काफी नुकसान हुआ ही। इस भीषण हादसे में बाइक सवार आकाश गाउ और अमोल मडावी की मौत हो गई.जबकि रानु तुमराम गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। इस हादसे में बाद स्थानीय ग्रामीण तत्काल मदद के लिए पहुंचे और जख्मी को अस्पताल भेजा गया। 
 

नागपुर:अंबाझरी पुलिस थाने के टेकड़ी रोड स्थित हर्ड फार्मेसी नामक दुकान के सामने मंगलवार देर रात यह दुर्घटना हुई थी। राजकुमार यादव जो कि पेशे से पेंटर हैं अपने ठेकेदार दोस्त राजेंद्र शाहने के साथ दुपहिया गाड़ी से अपना काम निपटाने के बाद जयताला स्थित अपने क्वार्टर में जा रहे थे ।उसी दौरान आरोपी नितेश कुशवाहा ने लापरवाही से अपनी कार चलाते हुए इन दोनों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में राजकुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया और आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। अंबाझरी पुलिस इस मामले में अब आगे की जांच कर रही है