logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

12th Board Exam: इंग्लिश के बाद हिंदी पेपर में भी गड़बड़ी, छात्रों में रोष


नागपुर: राज्य माध्यमिक शिक्षक बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा शुरू हो गई है। मंगलवार को हुए अंग्रेजी के पेपर में गड़बड़ी पाई गई थी।  पत्र में प्रश्न की जगह उतार में छप गए थे। वहीं बुधवार को हिन्दी के पेपर में भी गड़बड़ी सामने आई है। इसके कारण एक बार फिर छात्रों में भ्रम की स्थिति देखी गई।  

12वीं की परीक्षा मंगलवार से शुरू हुई। इस वर्ष सरकार ने नकल मुक्त अभियान के तहत परीक्षा के दौरान होने वाली गड़बड़ी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। लेकिन परीक्षा के पहले ही दिन पता चला कि अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र में तीन प्रश्न छूट गए हैं। प्रश्नपत्र में प्रश्न A3 और A5 के लिए केवल निर्देश दिए गए थे, जबकि प्रश्न A4 में प्रश्नों के स्थान पर सीधे उत्तर दिए गए थे। ऐसे में इन तीन सवालों को लेकर छात्र असमंजस में थे। बुधवार को हुए हिंदी के पेपर में भी कुछ ऐसा ही हुआ।

हिन्दी के प्रश्न पत्र में प्रश्न संख्या दो में चार शब्दों के विपरीत शब्द लिखने हैं। हालांकि, इन शब्दों की संख्या 1,2,1,2 के रूप में दी गई है। यह 1,2,3,4 होना चाहिए था। अतः चारों पर्यायवाची शब्द लिखने के लिए दिए गए चारों शब्दों की संख्या 1,1,1,1 है। जो 1,2,3,4 होना चाहिए थी। बोर्ड की ओर से आज इस तरह की यह दूसरी गलती है और इस पर काफी गुस्सा भी जताया जा रहा है। सवाल उठ रहा है कि क्या शिक्षा बोर्ड ने इस साल गलतियों का सिलसिला शुरू कर दिया है।