logo_banner
Breaking
  • ⁕ MLC Election: महाविकास आघाड़ी का दबदबा, 5 में से 3 सीटों पर जीत, नागपुर में भाजपा और मुख्यमंत्री को बड़ा झटका ⁕
  • ⁕ अमरावती शिक्षक चुनाव: किरण सरनाईक आगे, दूसरे स्थान पर श्रीकांत देशपांडे ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

16 साल की बच्ची का अपहरण, फार्म हाउस में लगातार तीन साल तक बलात्कार


नागपुर: तीन साल पहले 2019 में सीताबर्डी में रहने वाली एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद उसे तेलंगाना के एक फार्म हाउस में रखा गया। जहां उसके साथ तीन साल तक बलात्कार किया गया। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गई। पुलिस ने पीड़ित और उसके 11 दिन के बच्चे के साथ उसे रेस्क्यू कर लिया है। वहीं आरोपी आकाश ओमप्रकाश गुलहाने (23) नि. तेलंगाना को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता की 16 वर्षीय बेटी 2019 में 12वीं में पढ़ रही थी। उस समय आकाश  और स्वीटी की पहचान हुई।आकाश को उससे एकतरफा प्यार हो गया। हालांकि, उसने मना कर दिया। वह उसे 31 मार्च 2019 को बाइक पर यह कहकर ले गया कि वह एक घंटे की राइड पर जा रहा है। शाम को खाने में बेहोशी की दवाई देकर वह उसे सीधे तेलंगाना ले गया।

गांव से दूर एक फार्म हाउस में रखा। आकाश ने उसे बताया कि वह महाराष्ट्र के जंगल में है। दूसरी ओर, लड़की के अचानक लापता हो जाने पर माता-पिता ने सीताबर्डी थाने में शिकायत दर्ज करायी। हालांकि, स्वीटी के पास मोबाइल फोन नहीं था और उसके परिवार को आकाश के बारे में नहीं पता था। इसलिए काफी देर तक बच्ची का पता नहीं चला।

बेहोशी की हालत में बलात्कार 

बेहोशी की हालत में स्वीटी के साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद उसे इसका पता चला। आकाश ने उसे फार्म हाउस में बंद कर रखा और लगातार उसका यौन शोषण करता था। जब उसने घर ले जाने को कहा तो आकाश ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसलिए वह डर के मारे चुप रही। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई और हाल ही में उसने 11 दिन के बच्चे को जन्म दिया।

ऐसे मिला बच्ची का सुराग

मानव तस्करी रोकथाम विभाग की मुख्य सहायक पुलिस निरीक्षक रेखा संकपाल को सूचना मिली कि लड़की को अगवा कर तेलंगाना ले जाया गया है। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के मार्गदर्शन में अपराध शाखा के उपायुक्त मुमक्का सुदर्शन, एपीआई संकपाल, कांस्टेबल राजेंद्र अटकले, ध्यानेश्वर टोके, सुनील वाकडे, शरीफ शेख, ऋषिकेश दुंबरे और पल्लवी वंजारी ने तेलंगाना राज्य में तलाशी ली। तीन दिनों तक लगातार तलाश के बाद आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। स्वीटी को 11 दिन के बच्चे के साथ हिरासत में लिया गया था। स्वीटी को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।