logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ट्रैफिक सिग्नल पर भिखारियों के जमाव पर नागपुर पुलिस ने लगाई रोक, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई


नागपुर: शहर में  ट्रैफिक सिग्नल पर भिखारियों और मांगने वालों को लेकर नागपुर पुलिस (Nagpur Police) ने बड़ा निर्णय लिया है। जिसके तहत पुलिस ने अब सिग्नलों पर भिखारियों के जमने पर रोक लगा दी है। अगर कोई जमा होता है तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार (CP Amitesh Kumar) की तरफ इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। यह आदेश एक मार्च से लेकर 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। 

ज्ञात हो कि, शहर में भिखारियों और मांगने वालों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है। ये लोग सिग्नल पर खड़े रहते हैं और जैसे ही सिंग्नल लगने पर गाड़ी कड़ी होती है ये मांगने पहुंचे जाते हैं। पहले जहां व्यस्क उम्र के लोग मांगते थे, वहीं अब वह अपने बच्चो के माध्यम से भीख मांगते हैं। अगर लोग पैसे नहीं दे ये लोग जबरदस्ती करते हैं।  इसी के साथ इन लोगों ने शहर के सभी प्रमुख सिग्नलों के फुटपाथ और डिवाइडरों पर भी कब्ज़ा कर के रखते हैं। इसको लेकर लगातार लोगों द्वारा शिकायत करा चुके हैं।

उल्लंघन करने पर दर्ज होगा आपराधिक मामले 

आदेश में कहा गया है कि, "इस तरह के कार्य कानून की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध है। और इस आदेश का उल्लंघन मामले के मामले में कानून की अन्य संबंधित धाराओं के साथ-साथ आईपीसी की धारा 188 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।"

आयुक्त ने जारी किया ईमेल 

आयुक्त ने नागरिकों से इस अभियान में ज्यादा से ज्यादा समर्थन करने की मांग की है। इसी के साथ आयुक्त ने एक ईमेल भी जारी किया है, जहां नागरिक इस सम्बन्धित मामले में ईमेल भेज कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।