logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अनैतिक संबंध के शक में पति ने पत्नी की हत्या, फिर थाने पहुंच किया आत्मसमर्पण


नागपुर: कलमना थाना अंतर्गत एक पति ने अपनी पत्नी की हथोडे से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके वाह सीधे कलमना थाना पहुँचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। महिला की पहचान ललिता अमर भारद्वाज (38, मिनीमातानगर निवासी) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पति अमर विजय भारद्वाज (50) को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, व्यक्ति को पत्नी के अनैतिक संबंध होने का शक था। जिस समय यह वारदात हुई मृतक की दोनों बेटियां मौके पर मौजूद थी। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अमर भारद्वाज सब्जी बेचने का धंधा करता है। वह अपनी पत्नी ललिता और 14 व 12 साल की दो बेटियों के साथ मिनीमाता नगर में दो मंजिला मकान में रहता है। ललिता का व्यवसाय ब्यूटी पार्लर था। अमर को शक था कि उसके पराये मर्दों से अनैतिक संबंध हैं। इसलिए वह ललिता पर नजर रखे हुए था। इसी वजह से वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। रोज-रोज के झगड़ो से तंग आकर पति-पत्नी ने अलग-अलग रहने का फैसला किया। ऊपर में ललिता अपनी दोनों बेटियों के साथ रहती थी। वहीं अमर निचे रहता था।

पिछले कुछ दिनों से अमर पत्नी पर साथ रहने का दबाव बना रहा था। हालांकि, ललिता ने मना कर दिया। तो अमर को गुस्सा आ गया। बुधवार की शाम चार बजे जब ललिता घर आई तो अमर नीचे खड़ा था। उन्होंने उसे रोका और बहस की। उस वक्त दोनों बच्चियां अपनी मां को समझ रही थीं। अमर ने अपनी पत्नी का हाथ पकड़कर घर में ले जाकर हथौड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

अमर ने अपनी बेटियों के सामने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और खून से सने हथौड़े से वह सीधे कलमाना थाने पहुंचा। "सर...मैंने अपनी पत्नी को मार डाला" पुलिस को बताया। थानेदार विनोद पाटिल काफिले सहित मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया है।