logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

साई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनने में हो रही देरी, अनुराग ठाकुर बोले- अतिक्रमण के कारण आ रही परेशानी


नागपुर: वाठोडा में बन रहे स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स (Sports Authority of India Sports Complex) प्रस्तावित है। इसके लिए भूमि का आवंटन भी कर दिया गया है, लेकिन अभी तक इसका काम शुरू नहीं किया गया है। वहीं इस पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कारण बताया है। रविवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, "जिस जगह भूमि आवंटित की गई है, वहां बड़े पैमाने पर अतिक्रमण किया गया है। इस कारण काम में देरी हुई है।"

ठाकुर भंडारा-गोंदिया में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में शामिल होने नागपुर पहुंचे थे। वहीं वापसी के दौरान पत्रकारों को संबोधित किया। खेल मंत्री ने कहा, "स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स को लेकर पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बैठक की थी। जिसमें केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी शामिल हुए।"

बाउंड्री वाल का शुरू करें काम

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हमने अधिकारियों को आदेश दिया है कि, वर्तमान में जितनी खाली जगह है उसे कवर यानी बाउंड्रीवाल बनाने का काम शुरू करो। इसी के साथ जहां अतिक्रमण है उसे भी हटाने का की प्रक्रिया जारी रखे।" इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, हम नागपुर शहर में दुनिया के स्तर का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनाएंगे, जिससे यहां के खिलाड़ी ओलंपिक में जा सके।"