logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

कर्मचारियों के हड़ताल वापस लेने पर उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने किया स्वागत, कहा- हमने बिना हठ मांगी उनकी मांगे


नागपुर: पिछले छह दिनों से पुरानी पेंशन को लेकर राज्य भर में आंदोलन कर रहे सरकारी कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ हुई बैठक के बाद कर्मचारियों ने यह निर्णय लिया। कर्मचारियों के इस निर्णय को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वागत किया है। नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "सरकार ने बिना हठ किये सभी मांगें मानी, मैं सभी को आश्वासन देना चाहता हूँ सभी के हितों का ख्याल रखा जाएगा।"

जी20 की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, "मुझे इस बात का बहुत आनंद है। दोपहर को मुख्यमंत्री के साथ इसको लेकर मेरी बात हुई थी। कर्मचारियों के मुद्दों को हमने बिना किसी घमंड के माना है। कर्मचारियों के रिटायरमेंट के बाद की सामाजिक सुरक्षा मुख्य मांग थी उसे हमने स्वीकार कर लिया है।"

कमेटी करेगी बात

फडणवीस ने कहा, "कर्मचारियों के लिए जो हमने तय किया है उसके लिए काम कैसे करना इस पर कमेटी का गठन किया है। इस समिति को हमने तीन महीने के समय दिया है। इस कमेटी  कर्मचारियों के यूनियन शामिल होंगे और अपनी बात रखेंगे। इसके बाद जो भी रिपोर्ट आएगी उसे माना जाएगा।"

सभी कर्मचारी हमारे

उपमुख्यमंत्री ने कहा, "आखिर राज्य भर के सभी कर्मचारी हमारे हैं। उन्हें क्या अच्छा देना है इसकी जिम्मेदारी हमारी है। हमारा इसमें कही भी कोई हाथ नहीं है। जिन तीन चार मुद्दों पर समिति का गठन हुआ है, उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।" उन्होंने कहा, "मैंने पहले ही कहा था संवाद से रास्ता निकलता है, आखिर में संवाद से ही रास्ता निकला है।"