logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

RTMNU सीनेट चुनाव: ABVP और शिक्षण मंच ने लहराया परचम, आरक्षित वर्ग की सभी सीटों पर किया कब्ज़ा


नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी (Rashtrasant Tukadoji Maharaj Nagpur University) के सीनेट चुनाव (Senate Election) के परिणाम सामने से  आ गए हैं। चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad) और शिक्षण मंच के गठबंधन ने चुनाव में सबसे ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है। अभी तक जारी किए परिणाम में एबीवीपी (ABVP) ने सुरक्षित सभी पांच सीटों पर कब्ज़ा कर लिया है। 

यह रहे उम्मीदवारों के नाम 

  • अनुसूचित जाती - प्रथमेश फुलेकर 
  • अनुसूचित जमाती - दिनेश शेराम 
  • एन. टी - वामन तूर्के 
  • ओबीसी - सुनील फुडके
  • महिला - रोशनी खेलकर

19 तारीख को हुआ था मतदान 

विश्वविद्यालय की 10 सीटों पर हुए चुनाव में 51 उम्मीदवार खड़े हुए थे। वहीं 19 मार्च को मतदान किया गया, जिसमें 23 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् -शिक्षण मंच और महाविकास अघाड़ी में शामिल पार्टियों के बीच था। 

एमवीए को बड़ा झटका

स्नातक और शिक्षक चुनाव में भाजपा को पटखनी देने के बाद महाविकास अघाड़ी के नेताओं में बड़ा उत्साह का माहौल था। कांग्रेस विधायक अभिजीत वंजारी और डॉ. बबनराव तायवाडे ने स्नातक चुनाव में भाजपा को दिए झटके के बाद सीनेट चुनाव में भी महाविकास अघाड़ी प्रत्याशियों के जीत का दावा किया था। हालांकि, चुनाव परिणाम दावे के विपरीत निकला। एमवीए के प्रत्याशी जीत के करीब भी नहीं दिखे। इस परिणाम से एमवीए को एक झटके के तौर पर देखा जारहा है।