logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

World Cup 2023: नागपुर में नहीं होंगे एक भी मैच; अनिल देशमुख बोले- यह विदर्भ पर अन्याय, बीसीसीआई को लिखूंगा पत्र


नागपुर: अंतराष्टीय क्रिकेट परिषद् ने भारत में होने वाले एक दिवसीय क्रिकेट विश्वकप के कायर्क्रम का पूरी सूची जाहिर कर दी है। देश के 10 मैदानों पर विश्वकप के मैच खेले जायेंगे। हालांकि, इस बार नागपुर में एक भी मैच नहीं खेला जाएगा। इसको लेकर उपराजधानी के खेल प्रेमियों में निराशा का माहौल है। एनसीपी नेता और पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इसपर पानी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे विदर्भ पर अन्याय बताया है। साथ ही इसको लेकर बीसीसीआई को पत्र लिखने की बात भी कही है।

बुधवार को नागपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए देशमुख ने कहा, "नागपुर बेहद महत्वपूर्ण जगह है। यहाँ अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएँ उपलब्ध है। नागपुर में होने वाले मैच को देखने के लिए केवल विदर्भ के नहीं बल्कि आस-पड़ोस के राज्यों और जिलों से भी लोग आतें हैं। लेकिन इसके बावजूद एक भी मैच की मेजबानी नहीं देना यह विदर्भ पर अन्याय है।"

उन्होंने आगे कहा, "एक ओर जहां विश्व कप मुकाबले में पुणे के स्टेडियमों में पांच मैच खेले जा रहे हैं, वहीं विदर्भ के स्टेडियमों में एक भी मैच नहीं खेला जा रहा है. इसलिए वह विश्व कप का एक मैच विदर्भ में खेलने के लिए बीसीसीआई को पत्र लिखेंगे।"

आईसीसी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ओपनिंग और फ़ाइनल मैच सहित कई लीग के मैच भी खेले जाने वाले हैं। सबसे महत्वपूर्ण भारत और पाकिस्तान का मैच भी इसी मैदान में खेला जाने वाला है। इसको लेकर भी देशमुख ने तंज कसा। उन्होंने कहा, “अहमदाबाद को सिर्फ क्रिकेट में ही नहीं अन्य चीजों को लेकर प्रधानता मिल रही है।”